
स्वच्छता में सहायक हो सकते है पौधे Publish Date : 21/02/2026
स्वच्छता में सहायक हो सकते है पौधे
पौधे केवल सजवट के लिए ही नहीं, अपितु यह आपके क्षेत्र में फैली तमाम प्रकार की गन्दगी देर करने भी सक्षम होते हैं। कीचड़ और गन्दगी को दूर करने वाले कुछ ऐसे ही पौधों पर पिछले काफी समय से ग्रीन प्लेनेट वेलफेयर एसोसिएशन रिसर्च कर रहा है। यह एसोसिएषन प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव के दौरान गन्दे और स्वच्छ दोनों ही प्रकार के स्थानों को चयनित कर वहाँ विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाकर उनकी वृद्वि एवं भूमि में आ रहे बदलावों पर करीबी नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में हर साल पौधे लगाए जाते हैं।

इस प्रकार के पौधों में आंवला, नीम, अर्जुन, अशोक, अमरूद, सागौनसीरस, पापड़ी, शीशम, एलेस्टोनिया, कनेर और महुआ आदि की प्रजातियाँ शामिल हैं। अभी तक हुई रिसर्च के अनुसार बांस, कनेर, अरंड, गुलमोहर, मदार, अर्जुन, एलेस्टोनिया और नीम आदि के पौधों में प्रदूषित जल को अवशोशित कर प्रदूषित मृदा को स्वच्छ बनाने के गुण भी सामने आए हैं। यह रिसच अभी जारी है क्योंकि एसोसिएशन इसके कारण पौधों के गुणों में आने वाले परिवर्तनों को भी देख रहे हैं।
