लाभ का सौदा है वनीला की खेती      Publish Date : 30/04/2025

                     लाभ का सौदा है वनीला की खेती

वनीला की खेती से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। वनीला की खेती हर कोई नहीं करता है, हालांकि वनीला महंगी फसलों में से एक मानी जाती है। लेकिन बावजूद इसके वनीला की खेती तगड़े मुनाफे का सौदा भी हो सकता है। क्योकि इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में बहुत अधिक रहती है। इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है।

इस फसल की खेती देश की सबसे महंगी फसलों में से एक खेती मानी जाती है। इसकी कीमत बाजार में बहुत ज्यादा होती है। इसकी खेती से आप कई सालों तक कमाई कर सकते है, क्योकि इसकी खेती में एक बार पौधों की रोपाई करने के बाद कई साल तक पैदावार मिलती है।

                                         

वनीला के फूल और फल की डिमांड बाजार में बहुत होती है। वनीला की खेती के लिए जल निकासी वाली भुरभुरी मिट्टी, जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी, और छायादार जगह सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसके अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 होना चाहिए। इसके पौधे कटिंग और बीज दोनों में माध्यम से पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है।

वनीला की बेलें उचित सहारे के साथ तेजी से बढ़ती है। इसलिए उसे किसी मजबूत पोल या पेड़ के सहारे से सहारा देना चाहिए। रोपाई के बाद इसकी फसल करीब 3 साल में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में वनीला की खेती करने से करोड़ों रुपए की कमाई आराम से की जा सकती है। मार्केट में वनीला की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपए प्रति किलो तक होती है। इसके बीज का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है जैसे कि आइसक्रीम, डेसर्ट, बेक्डह गुड्स, और यहां तक की कॉफी और चाय जैसे पेय पदार्थों में भी खूब होता है।