
राई की खेती वैज्ञानिक करने की विधि Publish Date : 25/11/2026
राई की खेती वैज्ञानिक करने की विधि
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शालिनी गुप्ता
राई का रबी के मौसम की तिलहनी फसलों में अपना एक विशेष स्थान है। विशेष रूप से जिन क्षेत्रों में कम वर्षा की स्थिति के चलते धान की खेती नहीं हो पाती है, उन खाली पड़े हिस्सों में राई की खेती से लाभ प्राप्त करने की संभावना हो सकती है। राई का दाना छोटा व काले रंग होता है, छोटी-छोटी गोल-गोल राई लाल और काले दानों में अक्सर पाई जाती है। हालांकि राई की विभिन्न किस्मों में अब सफेद रंग के दानों वाली किस्में भी उपलब्ध हैं। राई के दानें सरसों के दानों से काफी मिलते जुलते होते हैं। बस, राई के दानें, सरसों के दानों की अपेक्षा थोड़े छोटे होते है। राई के दानों से तेल भी निकला जाता है। राई का रबी तिलहनी फसलों में एक प्रमुख स्थान है। इसकी खेती सीमित सिंचित दशाओं में अधिक लाभकारी सिद्व होती है।
बुवाई का उचित समय

राई की बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक का समय माना जाता है।
उचित दुरी
राई की बुवाई करने के लिए पंक्ति से पंक्ति के मध्य 30 सें.मी. और पौधे से पौधे के बीच दूरी 10 से 15 सें.मी. रखी जाती है। राई के मोटे दानों वाली किस्मों के लिए पंक्ति से पंक्ति के बीच की दूरी 45 सें.मी. और पौधे से पौधे के बीच की दूरी 10 सें.मी. रखी जाती है।
बीज की गहराई
राई के बीज 4-5 से.मी. की गहारई पर बीजने चाहिए।
राई की बुवाई करने की विधि
राई की बुवाई करने के लिए बुवाई करने वाली मशीन का ही प्रयोग करना चाहिए।
बीज की मात्रा
बुवाई के लिए राई के बीज की मात्रा 1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है। बुवाई करने के 3 सप्ताह के बाद अवांछित पौधों को निकालकर नष्ट कर दिया जाता है और खेत में खाली स्थानों को भी भर दिया जाता है।
राई के लिए बीज का उपचार
राई के बीज को मिट्टी परीक्षण के आधार पर 3 ग्राम थाईराम से प्रति किग्रा. बीज की दर से बीज का उपचार करना चाहि।
खेत की तैयारी और मृदा स्वास्थ्य
खाद एवं पौषक तत्व
राई की खेती के लिए खेत की तैयारी के समय अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद 7-12 टन/एकड़ की दर से मिट्टी में अच्छी तरह से मिलाना चाहिए। खाद के उत्तम एवं सही उपयोग के लिए मिट्टी की जांच अवश्य ही करवानी चाहिए। राई की फस़ल में 40 कि.ग्रा., फास्फोरस (90 कि.ग्रा.), 12 कि.ग्रा., फासफोरस (75 कि.ग्रा. सुपर फासफेट) और 6 कि.ग्रा. पोटाशियम (10 कि.ग्रा. म्यूरेट ऑफ पोटाश) प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना चाहिए। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में बुवाई के समय खाद की सम्पूर्ण मात्रा को डाल देना चाहिए। राई की फसल के लिए नाईट्रोजन युक्त खाद की आधी मात्रा से पहले और आधी मात्रा के लिए पहले पानी के साथ ही प्रयोग करना उचित रहता है। ध्यान रहे रासायनिक खादों का प्रयोग मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही प्रयोग करना चाहिए।
खरपतवार नियंत्रण और सिंचाई

राई में खरपतवार नियंत्रण
राई की खेती में 15 दिनों की फसलो में 2-3 निराई-गुड़ाई करें।
फ़सल की पहली निराई-गुड़ाई बुवाई करने के 15 दिन के बाद करनी चाहिए। राई अच्छी फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिए प्रत्येक निराई-गुड़ाई के बाद तीन सिंचाईयों की आवश्यकता होती है। राई की फसल में खरपतवार के नियंत्रण के लिए जैविक खादों का उपयोग करने को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए।
राई की कटाई एवं गहाई प्रक्रिया
राई की फसल के अधिक पक जाने पर इसके फलों के चटकने पर इसके दानों पर अधिक का संकट बढ़ जाता है। ऐसे में मूल रूप से फलियां भूरी होने लगे तो फसल की कटाई कर लेनी चाहिए। फ़सल को सुखाकर थ्रेसर या डंडों से पीटकर दानों को फलियों से अलग-अलग कर लिया जाता है। उपज को सुखाने के बाद बोरियों में या थैलों में भरकर भण्ड़ारित कर लिया जाता है और किसी समुचित स्थान पर भंडारित कर लेना चाहिए।
उत्पादन
राई की उपज 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टयर असिंचित क्षेत्र से तथा राई की उन्नत तकनीक द्वारा खेती करने से 20 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त हो जाती है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।