
गाजर की खेती के सम्बन्ध में बुनियादी जानकारी Publish Date : 24/11/2026
गाजर की खेती के सम्बन्ध में बुनियादी जानकारी
प्रो0 आर. एस. सेंगर, डॉ0 रेशु चौधरी एवं गरिमा शर्मा
जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं गाजर एक महत्वपूर्ण जड़ वाली स्वादिष्ट और गुणकारी एवं स्वास्थ्य के लिए एक लाभकारी सब्जी है। गाजर की खेती लगभग पूरे देश में ही की जाती है। गाजर की जड़ें, सब्जी, केक, अचार, मुरब्बा और हलवा आदि के बनाने में प्रयोग की जाती है। गाजर में कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है जो मनुष्य के शरीर के लिए बहुत लाभप्रद होता है। गाजर भारत की एक प्रमुख सब्जियों की फसल। भारत में हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि गाजर को उगाने वाले प्रमुख राज्य हैं।
गाजर की बुवाई करने का उचित समय

सामान्यतः गाजर की फसल दो बार बोकर इसकी अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। गाजर की पहली बुवाई अगस्त से सितंबर माह में की जानी चाहिए। जबकि दूसरी बार बुवाई करने सबसे उचित समय अक्टूबर से नवंबर के महीने को माना जाता है।
बीज के लिए उचित दुरी
पंक्ति से पंक्ति के बीच की दूरी 45 से.मी. पौधे से पौधे के बीच की दूरी 7.5 से.मी. रखनी चाहिए।
बीज की गहराई
फल के अच्छे विकास के लिए बीज की गहराई 1.5 से.मी. रखना उचित रहता है।
बीज की मात्रा
4-5 कि.ग्रा./हेक्टेयर बीज की दर से गाजर की बुवाई करना उचित माना जाता है।
बीज का उपचार
गाजर की खेती से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए बीज की बुवाई करने से पहले 12-24 घंटे के लिए पानी में भिगोएँ, इससे बीजों के अंकुरण का प्रतिशत बढ़ता है।
खेत की तैयारी और मृदा का स्वास्थ्य
गाजर की बुवाई करने से पूर्व खेत को अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए। बुवाई करते समय अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद 5 -10 टन/एकड़ की दर से खेत में अच्छी तरह से मिला देना चाहिए। रासायनिक खादों के लिए मृदा परीक्षण के दौरान बताए गए नाइग्ªोजन, 25 किलो, फॉस्फोरस 12 किलो पोटाश, 30 किलो प्रति किलोग्राम की दर देना चाहिए और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण के आधार पर देना चाहिए।
खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई
गाजर की खेती में 2 से 3 बार निराई गुड़ाई का काम करना चाहिए और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त निराई गुड़ाई करना चाहिए। वजनी गाजर प्राप्त करने के लिए गाजर की तीन से चार सिंचाई करने की आवश्यकता होती है। सबसे पहली सिंचाई बुवाई करने के 25 दिन बाद और फिर एक दो सिंचाई बीच में और अन्तिम सिंचाई गाजर की जड़ों के विकास काल में करनी चाहिए। गाजर की कटाई से दो से तीन सप्ताह पहले सिंचाई बंद कर देना चाहिए, इससे गाजर के उत्पादन, वजन और स्वाद को बढ़ाने में सहायता मिलती है।
गाजर की कटाई का समय

गाजर किस्म के आधार पर, गाजर की फसल बुवाई के 90-100 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। गाजर के पौधों को उखाड़कर हाथों से काटा जाता है। कटने के समय गाजर हल्के हरे रंग से भूरे रंग की होती हैं। जमीन से निकालने के बाद उन्हें पानी से धो दिया जाता है और गाजर बाजार में बिक्री हेतु तैयार हैं।
उत्पादनः गाजर से 100-120 दिन में 25-30 टन/हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त हो जाता है।
गाजर की धुलाई
गाजर की कटाई के बाद उसके आकार का आधार उनका पृथक्कीकरण कर दिया जाता है, फिर उन्हें प्लास्टिक की थैलियों या थैलों में पैक कर बाजार में भेज दिया जाता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।