अपने किचन गार्डन में करें जीरे का सफल उत्पादन      Publish Date : 15/09/2026

अपने किचन गार्डन में करें जीरे का सफल उत्पादन

                                                                         प्रो0 आर. एस. सेंगर, रेशु चौधरी एवं गरिमा शर्मा

अब आपको बाजार से महंगा जीरा खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए आप अपने घर के किचन गार्डन में जीरे का उत्पादन कर सकते हैं। आज हम अपनी इस ब्लॉग पोस्ट जीरे के उत्पादन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं-

जरा सोचिए कि अगर आपकी सब्जी में सिर्फ जीरे का तड़का ही लगाया जाता है और बाजार से आपको इसकी बार-बार खरीद करनी पड़ती है, तो जरा आप हमारी इस पोस्ट को पढ़े तो आप महंगा मिलने वाला जीरा अब आप बेहद ही आसानी से अपने किचन गार्डन में भी उगा सकते हैं, इससे आपको मिलेगा बिल्कुल शुद्ध जीरा और इससे आप जीरे में होने वाली मिलावट से के खतरों से भी बचे रहेंगे।

जीरा उत्पादन की तकनीक

हम सब यह तो जानते ही हैं कि हमारे देश भारत की प्रत्येक घर की रसोई में विभिन्न प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है और उपयोग किए जाने वाले इन्हीं सब मसालों में से एक प्रमुख मसाला है। जीरा, जिसका उपयोग लगभग हर सब्जी, दाल में मुख्य रुप से तड़का लगाने के लिए किया जाता है, जिससे खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है और साथ ही इसकी भीनी-भीनी खुशबू खाने को बहुत ही स्वादिष्ट बनाती है। अगर आप अपने खाने में जीरे का उपयोग अधिक मात्रा में करते हैं और आपको रोजाना बाजार से इसकी खरीद करनी पड़ती है, तो हमारी यह पोस्ट पढ़ने के बाद अब ऐसा नहीं होगा। आप जीरे के पौधे को अपनी घर के किचन गार्डन में पोस्ट में दिए गए इन आसान तरीकों से आसानी से उगा सकते हैं।

जीरा उगाने की शुरुआती प्रक्रिया

अगर आप भी बागवानी करने का शौक रखते हैं और आपके पस किचन र्गाउन भी उपलब्ध है तो  आप बेहद ही आसानी से जीरा अपने घर के गमलों में उगा सकते हैं। हालांकि ऐसे में सबसे पहले आप जीरे के सही बीज का चुनाव करना होगा या फिर आप अपनी रसोई में रखें बिना पीसे हुए मोटे दानों वाले जीरे को ही बीज के रूप भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप बीज भंडार से अच्छी वैरायटी के बीज खरीद कर लाएं और उन बीजों को आप तेजी से अंकुरण करने के लिए रात में हल्के गर्म पानी में भिगोकर रख दें और फिर प्रातः इन बीजों को अपने गमलों में बो सकते हैं।

सही गमले का चुनाव करना भी जरुरी

अगर आप अपने घर के किचन गार्डन में जीरा उगाना सोच रहे हैं, तो ऐसे में सबसे पहले आप जीरे की खेती करने से पहले सही गमले का चुनाव करना होगा, क्योंकि सही गमले के चुनाव से जीरे के पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी और आपको अधिक मात्रा में जीरे का उत्पादन मिल सकेगा। जीरा उत्पादन के लिए आप 10 से 12 इंच का चौड़े ऐस गमले का चुनाव कर सकते हैं, जिसके तली में ड्रेनेज होल ठीक से बने हों, ताकि अधिक मात्रा में गमलों में पानी नहीं रहने पाए, क्योंकि अक्सर ज्यादा पानी से जीरे का पौधा सड़ना शुरु हो जाता है।

गमले में मिट्टी की तैयारी

अगर आप किचन गार्डिंग कर रहे हैं तो विशेष रुप से इस बात का जरुर ख्याल रखें कि गमले की मिट्टी अच्छे से तैयार की जसनी बहुत आवश्यक है। गमले की मिट्टी भरते समय 50 प्रतिशत सामान्य दोमट मिट्टी, 30 प्रतिशत अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद और 20 प्रतिशत रेत का मिश्रण बनाएं। गमले की मिट्टी में रेत को मिलाने से गमले की मिट्टी भुरभुरी बनी रहेगी और जीरे का पौधा भी तेजी से बढ़ेगा और साथ ही गमलों में पानी भरने की समस्या बिल्कुल भी नहीं आएगी, क्योंकि भुरभुरी मिट्टी से एक्सट्रा पानी तुरंत बाहर निकल जाता है।

पौधों की देखभाल का तरीका

जीरा एक ऐसा पौधा है, जिसकों रोजाना कम से कम 5-6 घंटों की धूप की आवश्यकता होती है। इसलिए घर के किचन गार्डन में गमला ऐसी जगह पर रखें जहां उसे लगातार अच्छी धूप मिलती रहे। खुली जगह में और साथ गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी दिखे तो हल्का पानी देना चाहिए। इसके साथ पौधों में नमी और फंगस से बचाव करने के लिए महीने में एक बार नीम के तेल का हल्का स्प्रे भी करते रहना आवश्यक होता है। ऐसा करने से जीरे का तत्पादन रोगमुक्त होगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।