
फसलों में नीम तेल का स्प्रे करने के लाभ Publish Date : 13/11/2025
फसलों में नीम तेल का स्प्रे करने के लाभ
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
हर स्प्रे में नीम तेल (neem oil) उपयोग करें-
-
नीम तेल (neem oil) का हर स्प्रे में उपयोग करने के लाभ:
1- य़ह सभी प्रकार के कीटों की प्रभावी रोकथाम करता है-
माहू (APHID), हरा मच्छर (JASSID), सफेद मक्खी, मच्छर, THRIPS, सभी तरह की इल्ली, मकड़ी, मिलीबग, कपास का लाल कीड़ा, आदि कई अन्य बीमारियां भी।
2- सभी कीटों के वयस्क, अंडे, लार्वा आदि सभी पर असर डालता है।
3- कीटों की नियंत्रण जैवीक पद्धति से करता है उनकी भूख, वंशवृद्धि, जीवन चक्र बाधित करता है।
4- किसी भी कीटनाशक के साथ मिलाया जा सकता है।

कीटनाशक के साथ मिलाने से उसकी शक्ति 10 गुना ज्यादा बढ़ा देता है।
5- नीम तेल (neem oil) का उपयोग करने से कीटों में किसी भी रसायन के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित (Resistance power develop) नहीं होती है, जबकि अन्य सभी कीटनाशक का उपयोग करने से 2 स्प्रे के बाद ही असर करना बंद कर देते हैं।
6- मिट्टी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है एवं मित्र कीटों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
7- नीम केवल एक कीट-नाशक ही नहीं बल्कि पोषक भी है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
