
अपना हर्बल गार्डन Publish Date : 22/08/2025
अपना हर्बल गार्डन
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
आप अपने घर में बनाए गए हर्बल गार्डन में केवल जैविक खाद का ही उपयोग करें, ताकि पौधे स्वस्थ और मजबूत बने। इसके लिए घर में बनी खाद भी उपयोगी हो सकती है। आप गोबर और नीम की खली मिलकर खाद तैयार कर सकती है, क्योंकि नीम की खली में कार्बन, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो हर्ब की वृद्धि और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है और पौधों की वृद्धि भी अच्छी होती है।
नीम के तेल का करें प्रयोग

आपके हर्बल गार्डन में कभी-कभी बीमारी दिखाई पड़ सकती है और पौधे इस फंगस से नष्ट भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको 15 से 20 दिन में एक बार नीम के तेल का स्प्रे कर देना चाहिए, नीम का तेल पौधों से कीटों को दूर रखता है और पानी से लगने वाले फंगस को भी रोकता है। इससे पौधों के पत्ते और मिट्टी साफ बनी रहती है। हर्ष स्वस्थ बने रहें और उनका बेहतर विकास होता रहे इसलिए जरूरी है कि आपको किसी भी पौधे पर फंगस का प्रकोप दिखाई देता है तो नीम के तेल का उपयोग कर सकती हैं।
समय निकालकर देखभाल भी करें
हर्बल गार्डन लगाना तो आसान है लेकिन उसको सही बनाए रखना भी एक चुनौती भरा कार्य होता है। इसलिए घर में प्राकृतिक रूप से यूज हर्ब पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। आप इनका उपयोग रोजमर्रा के व्यंजन जैसे सब्जी, सलाद, चटनी और हर्बल चाय के रूप में कर सकती है। लेकिन उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए उनकी सही तरीके से देखभाल करना भी जरूरी है। इसलिए गार्डन की नियमित सफाई भी करवाना बहुत जरूरी है।
होम हर्बल गार्डन की सुखी और पीली पत्तियां को हटाए तथा सपतह में एक बार मिट्टी को ढीला करें ताकि जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलती रहे। अधिक बारिश के समय हर्ब को सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे यह ताजा और लंबे समय तक उपयोगी बने रह सकते हैं। आप इस प्रकार से यदि देखभाल करती है तो आपके घर में एक छोटा सा हर्बल गार्डन मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मुस्कान को भी बनाए रखेगा और घर के सभी लोग स्वस्थ रह सकेंगे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
