
गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें Publish Date : 22/03/2025
गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें (Crops which Grown in Summer Season)
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं अन्य
गर्मी के मौसम में फसलों की खेती करने के लिए विशेष देखभाल और सही जानकारी की आवश्यकता होती हैं। गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होने के कारण मिट्टी और फसलों में नमी का उचित स्तर बनाए रखना अपने आप में एक चुनौती होती हैं। हम यहां कुछ महत्वपूर्ण फसलों का उल्लेख कर रहे हैं, जिन्हें गर्मियों में उगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं:-
1. गन्ना (Sugarcane)
गन्ना एक दीर्घकालिक और नकदी फसल है, जिसे गर्मियों में बोया जाता है। गन्ने की बुआई फरवरी से मई माह तक की जाती हैं। गन्ना की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी और अच्छे पोषक तत्वों एवं उचित देखभाल की आवश्यकता होती हैं।
2. सूरजमुखी (Sunflower)
सूरजमुखी की फसल गर्मी के मौसम में अच्छी होती हैं। इसे अप्रैल और जून माह के बीच बोया जाता हैं। यह फसल तेज धूप को भी अच्छी तरह सहन करने में सक्षम होती है और यह फसल कम पानी में भी अच्छा उत्पादन प्रदान कर सकती हैं।
3. मक्का (Maize)
मक्का गर्मी के मौसम की एक प्रमुख फसल है। इस फसल को विशेष रूप से मई और जून के महीनों में बोया जाता है। मक्का की अच्छी फसल लेने के लिए गहरी और उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती हैं। मक्का की फसल उच्च तापमान को सहन करने में सक्षम होती है, परन्तु मक्का की सिंचाई का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं।
4. बाजरा (Pearl Millet)
बाजरा एक महत्वपूर्ण गर्मी की फसल हैं, जो शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में समान रूप से उगाई जाती है। इसकी बुआई मई और जून के महीनों में की जाती हैं और यह कम पानी चाहने वाली और अच्छी उपज देने वाली फसल होती हैं।
5. सोयाबीन (Soybean)
गर्मियों की एक अन्य प्रमुख फसल सोयाबीन हैं। सोयाबीन को जून और जुलाई के महीनों में बोया जाता है। सोयाबीन की खेती करने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और पर्याप्त मात्रा में सिंचाई करने की आवश्यकता होती हैं।
6. धान (Rice)
धान की खेती के लिए गर्मी का मौसम उत्तम होता है, विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में, जहां मानसून की बारिश अधिक होती हैं। धान की पौध रोपाई के लिए उपयुक्त समय जून-जुलाई का महीना होता हैं। इस फसल को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, इसलिए सही समय धान की फसल की सिंचाई करना आवश्यक होता हैं।
7. तिल (Sesame)
तिल एक गर्मी के मौसम की महत्वपूर्ण तिलहन फसल हैं। तिल की फसल को मई और जून के महीनों में बोया जाता हैं। तिल की खेती के लिए हल्की और बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं।
गर्मी की फसलों की उचित देखभाल के विशेष टिप्सः
सिंचाईः नियमित अंतराल पर सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी का उचित स्तर बना रहे।
खादः जैविक और रासायनिक खादों का सही मात्रा में उपयोग करें।
कीट नियंत्रणः फसलों पर कीटनाशकों का सही समय पर छिड़काव करें।
मल्चिंगः मिट्टी की नमी को बनाए रखने के लिए समय के अनुसार मल्चिंग का उपयोग करें।
निष्कर्ष
गर्मी के मौसम में फसलों की खेती करना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य तो है ही लेकिन यह लाभदायक कार्य भी बनाया जा सकता है। मक्का, धान, गन्ना, बाजरा, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल के जैसी अन्य फसलें भी गर्मी के मौसम में उगाई जा सकती हैं, जो किसानों को अच्छी उपज और अच्छा आर्थिक लाभ भी प्रदान करती हैं।
इन फसलों की सफल खेती के लिए किसानों को फसलों की नियमित सिंचाई, उचित खाद का उपयोग, और कीट नियंत्रण के सही तरीके अपनाना अति आवश्यक होता है। सही जानकारी और देखभाल के साथ, गर्मी के मौसम में फसलों की खेती करने से न केवल अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है, बल्कि मृदा स्वास्थ्य भी बेहतर किया जा सकता है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।